भारत का सामान्य परिचय

❖भारत का प्राचीन नाम उत्तर भारत में बसने वाले आर्यो के नाम पर आर्यावर्त किया गया।

❖इन आर्यो के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारत कहलाया।

❖वैदिक आर्यो का निवास स्थान सिंधु घाटी में था। जिसे ईरानियों ने हिन्दु नदी तथा इस देश को हिन्दुस्थान कहा।

❖यूनानीयों ने सिन्धु नदी को इण्डस तथा इस देश को इंडिया कहा।

❖भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला,

❖दक्षिण पश्चिम में हिन्दूकुश व सुलेमान श्रेणीयाँ,

❖उत्तर-पश्चिम में पूर्वाचल पहाड़ियाँ तथा दक्षिण  में विशाल हिन्द महासागर से सीमांकित एक वृहत भौगोलिक इकाई है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है।

❖इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत आदि देश आते हैं।

भारत की स्थिति एवं विस्तार

❖अक्षांशीय दृष्टि से भारत की स्थिति उत्तरी गोलार्द्ध में तथा देशान्तरिय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

❖भारत का दक्षिण हिस्सा उष्ण कटिबंध तथा उत्तरी हिस्सा उपोष्णकटिबंध में स्थित है।

❖भारत का अक्षाशीय विस्तार: 6°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा देशान्तरीय विस्तार: 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक है।

महत्वपूर्ण बिंदु

❖भारत का दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा प्वाइंट(ग्रेट निकोबार द्वीप) 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है लेकिन मुख्य भूमि की दक्षिणतम बिन्दु 8°4′ उत्तरी अक्षांश कन्याकुमारी(तमिलनाडु) है।

❖भारत का मानक समय 82° 30′ पूर्वी देशान्तर(मिर्जापुर – प्रयागराज) है।

❖भारत मे मानक समय रेखा पाँच राज्यो से  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीसा एवं आन्ध्र प्रदेश से गुजरती है।

❖भारतीय मानक समय ग्रीनविच रेखा (0° पूर्वी देशान्तर) समय से 5 घंण्टे 30 मिनट आगे है।

❖कर्क रेखा 23° 30′ उत्तरी अक्षांश लगभग भारत के मध्य से गुजरती है।

❖यह रेखा आठ राज्यों से होकर गुजरती है।

❖गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।

❖कर्क रेखा की सर्वाधिक लम्बाई मध्यप्रदेश व सबसे कम त्रिपुरा से होकर गुजरती है।

❖कर्क रेखा के उत्तर की ओर स्थित राज्य – जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंण्ड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, असोम, सिक्किम।

❖कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित राज्य – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, गोवा, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा।

भारत का विस्तार

❖भारत का उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तार 3214 किमी. है।

❖पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक विस्तार 2933 किमी. है।

❖भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।

❖यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश(2.43 प्रतिशत) है।

❖भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।

भारत के अंतिम सीमा बिन्दु

❖उत्तरतम बिन्दु – इन्दिरा काॅल(जम्मू-कश्मीर)

❖दक्षिणतम बिन्दु – इन्दिरा प्वांइट(ग्रेट निकोबार द्वीप)

❖पूर्वोत्तम बिन्दु – किबिथु(अरूणाचल प्रदेश)

❖पश्चिमतम बिन्दु – गोरमोता(गुजरात)

❖भारत का दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से 876 किमी. दुरी पर स्थित है।

❖पहले इंदिरा प्वाइंट को ‘पिगमेलियन प्वांइट’ अथवा पाइरस प्वाइंट के नाम से जाना जाता था।

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा

बांग्लादेश (4096 किमी.) – प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असोम

चीन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।

पाकिस्तान (3310 किमी.) – गुजरात,

राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर।

नेपाल – उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।

म्यांमार – अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।

भूटान – प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।

अफगानिस्तान (80 किमी.) – जम्मू एवं कश्मीर(पाक् अधिकृत)।

डूरण्ड रेखा – पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच।

❖भारत और अफगानिस्तान के बीच ‘डूरण्ड रेखा’ है, जो 1884 में सर डूरण्ड द्वारा निर्धारित की गई थी।

❖अब यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है।

❖भारत एवं बांग्लादेश को ‘तीन बीघा गलियारा’ जोड़ता है।

मैकमोहन रेखा भारत व चीन के बीच। यह रेखा 1914ई. में शिमला में निर्धारित की गई थी।

❖यह भारत के अरूणाचल प्रदेश और चीन के मध्य सीमा का निर्धारण करती है।

रेडक्लिफ रेखा – भारत व पाकिस्तान के बीच।

❖17 अगस्त 1947 को सर एस. रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी।

❖भारत और पाकिस्तान के मध्य नियंत्रण रेखा का निर्धारण 1972 में शिमला समझौते के तहत हुआ।

शून्य रेखा – त्रिपुरा व बांग्लादेश के बीच।

❖पाक् अधिकृत क्षेत्र – 1947 में आजादी के बाद पाकिस्तान ने स्थानीय लोगों की सहायता से जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में जम्मू-कश्मीर रियासत ने भारत में विलय की घोषण की लेकिन मामला यू.एन.ओ. में चला गया।

❖इस प्रकार जम्मू-कश्मीर का यह हिस्सा भारत का होते हुए भी पाकिस्तान के कब्जे में है। जिसे हम पाक् अधिकृत कश्मीर के नाम से जानते हैं।

भारत की जलीय सीमा

❖भारत की जलीय सीमा की लंबाई 6100 किमी. है। 

❖अंडमान – निकोबार तथा लक्षद्वीप समूहों की तट रेखा को समिल्लित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7516.6 किमी. है।

पश्चिमी तट

❖सौराष्ट्र व कच्छ प्रायद्वीप – गुजरात मे सूरत से सरक्रीक तक

❖कोकण तट – सूरत से गोवा तक

❖कन्नड़ तट – गोवा से मंगलोर तक

❖मालाबार तट – मंगलोर से कन्याकुमारी

पूर्वी तट

उत्कल तट – गंगा नदी डेल्टा से महानदी डेल्टा तक

उत्तरी सरकार (काकीनाड़ा तट) – महानदी के मुहाने से पुलीकट झील तक

कोरोमंडल तट – पुलीकट झील से कन्याकुमारी तक

 

 

error: Content is protected !!