RBSE 12th Result Release : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 28 मार्च को जारी करने की पूरी संभावना है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा परिणाम मे परिवर्तन किया गया। अब तक हुई परीक्षाओ मे पहली बार कक्षा 10 का परिणाम कक्षा 12 से पहले वो भी मार्च महीने मे जारी किया गया है। कक्षा 10 का परिणाम जारी करने के बाद अब कक्षा 12 वीं का परिणाम जारी किया जा रहा है।
पूर्व की भांति इस बार बार भी बोर्ड 31 मार्च को 10 बजे कक्षा 12 वीं का परिणाम जारी करने जा रहे है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा परीक्षा परिणाम को हरी झंडी दी जा रही है।
RBSE 12th Result Release आज किया जाएगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं का रिजल्ट 31 मार्च को 10 बजे जारी किया जाएगा। इस बार कक्षा 10 का परिणाम बोर्ड ने कक्षा 12 से पहले जारी किया। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है। कक्षा 12 कला , विज्ञान व वाणिज्य वर्ग यानि तीनों संकाय का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी कॉलेज मे प्रवेश ले पायेगे।
RBSE 12th Result कितने प्रतिशत वाला होगा उत्तीर्ण
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमानुसार 33 प्रतिशत वाले अभ्यर्थी को उत्तीर्ण माना जाएगा। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को यातों सबलीमेट्री परीक्षा या ग्रेस लगाकर उत्तीर्ण किया जाएगा। प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी कक्षा 12 वीं परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे है।
RBSE 12th Result देखने की प्रक्रिया
राजस्थान 12 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आप निम्न स्टेप का अनुसरण करके देख सकते है –
- सबसे पहले RBSE की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
- होम पेज पर RBSE क्लास 12 पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- उसके बाद आपके सामने कक्षा 12 का परिणाम दिखाई देगा।
- अपने परिणाम की प्रिन्ट या स्क्रीन शॉट ले सकते।
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए विज़िट करे – CLICK HERE
