CLASS 7 OUR RAJASTHAN

CLASS 7 OUR RAJASTHAN CHAPTER -1

Facebook
WhatsApp
Telegram

Table of Contents

CLASS 7 OUR RAJASTHAN CHAPTER -1

वन, वन्य जीव एवं संरक्षण

कक्षा 7 हमारा राजस्थान

भाग – 2

वनों के प्रकार –

राजस्थान राज्य के कुल क्षेत्रफल का दसवां भाग वन क्षेत्र है।

राज्य मे सर्वाधिक वन क्षेत्र – उदयपुर

राज्य मे न्यूनतम वन क्षेत्र – चूरू

वनों को तीन भागों में बाँटा गया है –

1. आरक्षित वन –

पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण,

इस पर पशु चराने व लकड़ी काटने पर प्रतिबंध।

ये कुल वन क्षेत्र के एक तिहाई से अधिक है।

2. सुरक्षित वन –

यह वन सरकारी नियंत्रण मे आता है।

कुछ नियमों के तहत इस क्षेत्र मे पशुओं को चराने व लकड़ी काटने की अनुमति।

इस प्रकार के वन कुल वन क्षेत्र के आधे से अधिक क्षेत्र पर फैले हुए।

3. अवर्गीकृत वन –

इस वन क्षेत्र पर पशु चराने व लकड़ी काटने पर किसी प्रकार का सरकारी प्रतिबंध नहीं।

भौगोलिक दृष्टि से वनों का वर्गीकरण –

CLASS 7 OUR RAJASTHAN
               CLASS 7 OUR RAJASTHAN

राजस्थान में भौगोलिक दृष्टि से तीन प्रकार के वन होते है –

1. उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन –

राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भागों मे पाए जाते है।

बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर, सीकर, झुंझुनू, व जालौर जिलों मे पाए जाते है।

मुख्य वृक्ष – रोहिड़ा, खेजड़ी, धौकड़ा, बेर, बबुल, कैर , नीम

इस मरुस्थलीय वनस्पति को मरुदभिद कहा जाता है।

यहाँ तापमान अधिक व वर्षा कम होती है।

यहाँ वृक्षों की पत्तियाँ छोटी होने के कारण वाष्पीकरण कम मात्रा मे होता है।

पेड़ो की जड़े बहुत ही गहरी होती है।

खेजड़ी को राजस्थान का कल्पवृक्ष कहा जाता है। यह राज्य वृक्ष है।

रोहिड़ा राजस्थान का राज्य पुष्प है।

सेवण घास अत्यधिक पौष्टीक घास है, जो जैसलमेर मे सर्वाधिक पाई जाती है।

2. उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन –

इसे मानसुनी वन भी कहते है।

ये वन बाँसवाडा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बाराँ, झालावाड़, अलवर, अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली, बूँदी व टोक जिलों मे पाए जाते है।

मुख्य वृक्ष – सागवान, बरगद, तेंदु, सालर, महुआ, गुलर, धौक , ढाक, साल, सीताफल, बांस, आवला, आम, नीम, शीशम,

ग्रीष्म काल मे ये वन अपनी पत्तियाँ गिराता है।

3. अर्द्ध उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन –

सदैव हरा भरा होने के कारण सदाबहार वन कहलाता है।

ये आबू पर्वतीय क्षेत्र मे ही पाया जाता है।

मुख्य वृक्ष – आम, बांस, सागवान,

राष्ट्रीय उद्यान –

राजस्थान मे तीन राष्ट्रीय उद्यान है।

1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान –

स्थित – भरतपुर में।

साइबेरियन क्रेन, बगुले, बया, कोयल, बटेर आदि पक्षियों के लिए प्रसिद्ध।

2. रणथम्भौंर राष्ट्रीय उद्यान –

स्थित – सवाई माधोपुर जिले में।

बाघ, भालू, चीतल, सांभर, नीलगाय, मगरमच्छ आदि के लिए प्रसिद्ध।

3. मुकन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान –

स्थित – कोटा व चित्तौड़गढ़ ( रावतभाटा ) में।

वन्य जीव अभयारण्य

अभयारण्य का अर्थ ‘ भय मुक्त वन यानी ऐसा वन जहाँ वन्य जीव सुरक्षित घूम सके।

राजस्थान में बाघ संरक्षण परियोजनाएँ –

1. रणथम्भौर

2. सरिस्का

3. मुकन्दरा हिल्स

4. रामगढ़ विषधारी

राजस्थान मे नमभूमि ( वेटलेण्ड ) स्थल – दो

1. केवला देव राष्ट्रीय उद्यान

2. सांभर झील

वन संरक्षण –

राष्ट्रीय वन नीति वर्ष 1952 ( संशोधित 1988) के अनुसार 33% वन क्षेत्र होना चाहिए।

राजस्थान राज्य वन नीति 2010 के अनुसार राज्य के सम्पूर्ण भू भाग के 20% वृक्षाच्छादित करने का लक्ष्य रखा।

वर्तमान मे राजस्थान मे वन क्षेत्र लगभग 10 % है।

जोधपुर मे केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान ( काजरी ) व शुष्क वन अनुसन्धान संस्थान ( आफरी ) स्थित है।

जोधपुर जिले के खेजडली गाँव मे अमृता देवी मे 1730 ई. में 363 स्त्री पुरुषों ने वनों को बचाने के लिए वृक्षों से लिपट कर बलिदान दिया था।

अमृता देवी की स्मृति में यहाँ एक मृग उपवन स्थापित किया गया है।

यहाँ प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला लगता हैं।

अभ्यास प्रश्न —-

1.केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी उद्यान स्थित है?

A. सवाई माधोपुर में

B. भरतपुर में

C. अलवर में

D. उदयपुर में

2. राजस्थान मे किस जिले मे सर्वाधिक वन क्षेत्र है?

A. चूरू

B. श्री गंगानगर

C. उदयपुर

D. बाँसवाड़ा

3. प्रशासनिक दृष्टि राजस्थान मे वन क्षेत्र को कितने भागों मे विभाजित किया गया?

A. एक

B. दो

C. तीन

D. चार

4. निम्न मे से कौनसा वन का प्रकार सर्वाधिक मात्रा मे विस्तृत है?

A. आरक्षित वन

B. सुरक्षित वन

C. अवर्गीकृत वन

D. इनमें से कोई नहीं

5. किस वन क्षेत्र मे पूर्णतः लकड़ी काटने व पशु चराने का प्रतिबंध होता हैं?

A.आरक्षित वन

B. सुरक्षित वन

C.अवर्गीकृत वन

D. उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन

6. किस वन क्षेत्र पर किसी तरह का सरकारी प्रतिबंध नहीं होता है?

A. आरक्षित वन

B. सुरक्षित वन

C. अवर्गीकृत वन

D. इनमे से कोई नहीं

7. किस प्रकार के वनों को मानसुनी वन कहा जाता है ?

A. उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन

B. उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन

C. अर्द्ध उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

D. इनमे से कोई नही

8. राजस्थान मे कितने राष्ट्रीय उद्यान विद्यामान हैं?

A. एक

B. दो

C. तीन

D. चार

9. अभयारण्य का सही अर्थ है –

A. भय से युक्त वन

B. भय से मुक्त वन

C. वन का भय

D. भय का वातावरण

10. निम्न मे से किस समूह मे राष्ट्रीय मरु उद्यान वन्य जीव अभयारण्य है?

A. जैसलमेर, बाड़मेर

B. जोधपुर, जैसलमेर

C. जैसलमेर, बीकानेर

D. बीकानेर, चूरू

Leave a comment

Trending Results

Request For Post

error: Content is protected !!