REET EXAM Date Declare 2022 , Apply for online form and Reet Syllabus

राजस्थान REET भर्ती परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। REET भर्ती परीक्षा लेवल 2 के अभ्यर्थियों को पैसे व समय दोनों की बर्बादी के बाद अब REET भर्ती परीक्षा 2022 से उम्मीदें हैं। राजस्थान सरकार द्वारा 23 फरवरी 2022 को बजट जारी किए जाने के बाद 46,500 पदों पर REET भर्ती 2022 की एग्जाम DATE का ऐलान कर दिया गया है। REET भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा तिथियों का ऐलान किया जाने के बाद बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए नौकरी प्राप्त करने का यह बहुत ही अच्छा अवसर होगा। REET भर्ती परीक्षा 2022 की संपूर्ण जानकारी RBSE REET 2022 Exam Date, REET Bharti 2022, REET 2022 Application Form, REET Bharti 2022 Notification, REET 2022 Application Fee

REET Bharti 2022 Notification

REET भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन कुल 46500 पदों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार द्वारा 23/02/2022 को जारी प्रेस नोट के बाद 2021 की रीट लेवल 2 के रद्द होने से परेशान अभ्यर्थियों को REET Bharti 2022 Notification से राहत मिलगे। डॉ. बी.डी कल्ला ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया है, कि अध्यापक लेवल 1 के 15000 तथा लेवल 2 के 31,500 पदों, अर्थात कुल 46,500 पदों के लिए REET Bharti 2022 का आयोजन किया जाएंगे। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने में मदद मिलेगी। रीट लेवल 2, 2021 के रद्द होने से काफी सारे अभ्यर्थी सरकार तथा सिस्टम से नाराज हैं। ऐसे में अब सरकार ने REET 2022 Press Note जारी किया है। जिसमें परीक्षा की तिथि घोषित की गई हैं। REET 2022 Notification मार्च माह में जारी किया जा सकता हैं।

REET Exam Date 2022

बजट पेश किए जाने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा 23 फरवरी 2022 की संध्या को प्रेस नोट जारी कर बताया है कि मुख्यमंत्री द्वारा REET 2022 Exam Date जुलाई 2022 में कराए जाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में REET पात्रता परीक्षा का आयोजन 23-24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने REET Exam Date 2022 के आयोजन को लेकर आयोजक संस्था का नाम भी जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि REET भर्ती परीक्षा 2022 भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को यह फायदा होगा कि पिछली परीक्षाओं की भांति ही रीट भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर का लेवल एक समान होगा। प्रेस नोट के माध्यम से सूचना जारी की गई हैं कि REET Exam 2022 का आयोजन 23 व 24 जुलाई 2022 को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जायेगा।

REET Application Form 2022

प्रेस नोट में जारी की गई रीट परीक्षा की तिथि के आधार पर उम्मीद की जा रही हैं, की REET 2022 Application Form ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जल्द ही शुरू कर दिए जायेंगे। REET Exam Form Date 2022 मार्च माह के अंत तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किए जा सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने से संबंधित सूचना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन के द्वारा दी जाएगी। REET 2022 Application Form, reet 2022 form last date

REET 2022 Application Fee

REET परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुल्क भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा। इस बार भी आवेदन शुल्क पिछले वर्षों के समान ही रखा जाएगा। REET 2022 application form fees लेवल 1 या लेवल 2 के लिए ₹550 तथा दोनो परीक्षाओं के लिए ₹750 निर्धारित की गई हैं। REET LEVEL 2 परीक्षा के रद्द होने के कारण लेवल 2 के पुराने अभ्यर्थियों से REET 2022 Application Fee नहीं लिया जाएगा अर्थात रीट 2021 LEVEL 2 के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। REET Application Form 2022 रीट भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने के लिए भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , अजमेर द्वारा अवसर दिया जाएगा।

REET Notification 2022

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर REET Notification 2022 जारी किया जाएगा। ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होते ही सभी अभ्यर्थियों को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। reet vacancy 2022 notification, REET Notification 2022 Official Website व REET भर्ती परीक्षा 2022 का NOTIFICATION जारी होते ही आपको इसी पोस्ट के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा |

REET SYLLABUS 2021

स्तर – 1 (Level- II)

(कक्षा 6 से 8 तक)

प्रश्न पत्र ।। खण्ड-1 खण्ड का शीर्षक बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ

कुल प्रश्न : 30

कुल अंक : 30

> बाल विकास – वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, विकास के विभिन्न आयाम एवं सिद्धान्त, विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेष रूप से परिवार एवं विद्यालय के संदर्भ में) एवं अधिगम से उनका संबंध |

> वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका

>व्यक्तिगत विभिन्नताएँ – अर्थ प्रकार एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं को प्रभावित करने वाले कारक।

>व्यक्तित्व – संकल्पना , प्रकार व व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक । व्यक्तित्व का मापन।

>बुद्धि – संकल्पना सिद्धान्त एवं इसका मापन बहुबुद्धि सिद्धान्त एवं इसके निहितार्थ ।

>विविध अधिगमकर्ताओं की समझ – पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सृजनशील, अलाभान्वित – वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं अधिगम अक्षमता युक्त बच्चे।

>अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ

>समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका

>अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक ।

>अधिगम के सिद्धान्त (व्यवहारवाद, गैस्टाल्टवाद, संज्ञानवाद, निर्मितिवाद) एवं इनके निहितार्थ ।

>बच्चे सीखते कैसे है। अधिगम की प्रक्रियाएँ चिन्तन, कल्पना एवं तर्क (निर्मितिवादी उपागम, आनुभविक अधिगम, संकल्पना मानचित्रण, अन्वेषण एवं समस्या समाधान),

>अभिप्रेरणा एवं इसके अधिगम के लिए निहितार्थ।

>शिक्षण अधिगम की प्रक्रियायें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005 के संदर्भ में शिक्षण अधिगम की व्यूह रचना एवं विधियाँ

>आकलन मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य, समग्र एवं सतत मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण सीखने के प्रतिफल

>क्रियात्मक अनुसन्धान

>शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 अध्यापकों की भूमिका एवं दायित्व ।

सामाजिक अध्ययन

कुल प्रश्न – 60

कुल अंक – 60

• भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं समाज

>सिन्धु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, जैन व बौद्ध धर्म, महाजनपदकाल।

मौर्य तथा गुप्त साम्राज्य एवं गुप्तोत्तर काल

>राजनीतिक इतिहास और प्रशासन, भारतीय संस्कृति के प्रति योगदान भारत 600-1000 ईस्वी वृहत्तर भारत

मध्यकाल एवं आधुनिक काल

>भक्ति और सूफी आन्दोलन मुगल राजपूत संबंध, मुगल प्रशासन, भारतीय राज्यों के प्रति ब्रिटिश नीति, 1857 का विद्रोह, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ब्रिटिश प्रभाव, पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (1885-1947)

● भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र भारतीय संविधान का निर्माण व विशेषतायें, उद्देशिका, मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य, सामाजिक न्याय, बाल अधिकार व बाल संरक्षण, लोकतंत्र में निर्वाचन व मतदाता जागरूकता।

● सरकार गठन एवं कार्य

>संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मन्त्रिपरिषद् उच्चतम न्यायालय, राज्य सरकार पंचायती राज एवं नगरीय स्व-शासन (राजस्थान के विशेष संदर्भ में) जिला प्रशासन व न्याय व्यवस्था

● पृथ्वी एवं हमारा पर्यावरण – अक्षांश, देशान्तर पृथ्वी की गतियां वायुदाब एवं पवने, चक्रवात एवं प्रति चक्रवात सूर्य एवं चन्द्रग्रहण पृथ्वी के मुख्य जलवायु कटिबन्ध जैवमंडल, पर्यावरणीय समस्याएं एवं समाधान।

● भारत का भूगोल एवं संसाधन – भू-आकृति प्रदेश जलवायु प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीवन, बहुउद्देशीय, नदी घाटी परियोजनाएँ, मृदा, कृषि फसलें, उद्योग, खनिज, परिवहन, जनसंख्या, मानव संसाधन विकास के आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ।

●राजस्थान का भूगोल एवं संसाधन

>भौतिक प्रदेश जलवायु एवं अपवाह प्रणाली, झीले. मृदा जल संरक्षण एवं संग्रहण कृषि फसले, खनिज एवं ऊर्जा संसाधन, राजस्थान की प्रमुख नहरे एवं नदी घाटी परियोजनाऐं परिवहन, उद्योग एवं जनसंख्या पर्यटन स्थल पन एवं वन्य जीवन ।

●राजस्थान का इतिहास

>प्राचीन सभ्यताएँ एवं जनपद, राजस्थान के प्रमुख राजवंशी का इतिहास 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में प्रजामण्डल जनजातीय व किसान आंदोलन , राजस्थान का एकीकरण , राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व ।

●राजस्थान की कला व संस्कृति

>राजस्थान की विरासत (दुर्ग, महल, स्मारक) राजस्थान के मैले त्योहार एवं लोक कलाएं राजस्थान की चित्रकला, राजस्थान के लोक नृत्य एवं लोक नाट्य , लोक देवता , लोक संत , लोक संगीत एवं संगीत वाद्य यंत्र , राजस्थान की हस्तकला एवं स्थापत्य कला , राजस्थान की वेशभूषा एवं आभूषण , राजस्थान की भाषा एवं साहित्य।

● बीमा एवं बैंकिंग प्रणाली –

बीमा एवं बैंक के प्रकार , भारतीय रिजर्व बैंक और उसके कार्य , सहकारिता एवं उपभोक्ता जागरूकता।

Leave a Comment