Social Science Class 10 important questions 01(कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान)

Facebook
WhatsApp
Telegram

1.किस राज्य ( रियासत) के राज चिह्न में ‘जय जांगलधर बादशाह’ लिखा हुआ मिलता है।

A.जोधपुर

B.बीकानेर

C.मेवाड़

D.अलवर – भरतपुर

बीकानेर राज्य के राज चिह्न में । बीकानेर के राजा स्वयं को जांगलधर बादशाह कहते थे।


2.निम्न में से मत्स्य जनपद की राजधानी है –

A.शिवपुर

B.विराटनगर

C.हाटक

D.श्रावस्ती

मत्स्य जनपद की राजस्थानी विराटनगर थी ,जिसे वर्तमान में बैराठ नाम से जाना जाता है।


3.राजस्थान के कौनसे जनपद का संबंध वासुदेव के पुत्र श्रीकृष्ण से था?

A.जांगल

B.मत्स्य

C.शूरसेन

D.शिवि

आधुनिक ब्रज क्षेत्र का भाग शूरसेन , जिसकी राजधानी मधुरा थी।


4.मगध में किस वंश के साथ साम्राज्य का आविर्भाव हुआ था ?

A.मौर्य वंश से

B.नंद वंश से

C.हर्यक वंश से

D.सातवाहन वंश से

हर्यक वंश से मगध में साम्राज्य का प्रारम्भ माना जाता है।


5.मौर्य वंश की स्थापना किसके द्वारा की गई ?

A.चंद्रगुप्त मौर्य

B.बिंदुसार

C.अशोक

D.घनानंद

मौर्य वंश की स्थापना अपने गुरु चाणक्य की सहायता से नंद वंश के अंतिम शासक घनानंद को पराजित करके चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा 322 ई. पू. में की।


6.कौनसा मौर्य शासक को यूनानी लेखक अमित्रोचेट्स कहते थे ?

A.चंद्रगुप्त मौर्य को

B.बिंदुसार को

C.अशोक को

D.महेंद्र को

बिंदुसार को यूनानी शासक अमित्रोचेट्स , वायुपुराण में भद्रसार तथा जैन ग्रंथों में सिहसेन कहा गया ।


7.किस अभिलेख के अनुसार कलिंग आक्रमण के समय वहां का शासक नन्दराज था ?

A.हाथीगुम्फा अभिलेख

B.एरण अभिलेख

C.ऐहोल अभिलेख

D.भीतरी अभिलेख

हाथीगुम्फा अभिलेख के अनुसार अशोक द्वारा कलिंग आक्रमण के वक्त वहां का शासक नन्दराज था।अशोक के राज्याभिषेक के आठवें वर्ष (261 ई.पू.) में कलिंग पर आक्रमण किया था।


8.अशोक ने धम्म की परिभाषा कौनसे स्तम्भ लेख में की गई ?

A.दूसरे व सातवें में

B.पहला व आठवें में

C.तीसरे व चौथे में

D.दूसरे व पांचवे में

अशोक ने धम्म की परिभाषा दूसरे व सातवें स्तम्भलेख में दी गई ।


9.सांची का स्तूप स्थित है –

A.वाराणसी , उत्तरप्रदेश में

B.रायसेन , मध्यप्रदेश में

C.कौशाम्बी में

D.दिल्ली में

सांची का स्तूप रायसेन , मध्यप्रदेश में स्थित है।


10.कौटिल्य ने राज्य के कितने अंग निर्दिष्ट किये गए?

A.पांच

B.सात

C.आठ

D.नौ

कौटिल्य ने राज्य के सात अंग निर्दिष्ट किये 1.राजा 2.अमात्य 3. जनपद 4.दुर्ग 5.कोष 6.सेना 7. मित्र।



Leave a comment

Trending Results

Request For Post

error: Content is protected !!