3RD GRADE TEACHER 2022 SYLLABUS , राजस्थान के लाखों बेरोजगारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी | REET 2022 पात्रता परीक्षा के बाद अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु मुख्य परीक्षा की योजना व पाठ्य विवरण जारी कर दिया गया है |

3RD GRADE TEACHER 2022 EXAM PATTERN
REET 2022 को पात्रता परीक्षा घोषित किया जा चुका है |REET परीक्षा में 60 % अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आजीवन पात्र माना जायेगा | इसके बाद शिक्षक भर्ती हेतु जो परीक्षा करवाई जाएगी उसका पाठ्यक्रम व EXAM PATTERN जारी कर दिया गया है |
3RD GRADE TEACHER 2022 EXAM SCHEME
अध्यापक , लेवल – प्रथम व द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा योजना (SCHEME) एवं पाठ्य विवरण –
- परीक्षा 300 अंकों की होगी |
- परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा |
- प्रश्न पत्र की समयावधि 02 घंटे 30 मिनट होगी |
- प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे | समस्त प्रश्न बहु विकल्पी प्रश्न होंगे |
- उत्तरों के मूल्याकन मे नकारात्मक अंकन होगा | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जायेगा |
स्पष्टीकरण – गलत उत्तर से अशुद्ध उत्तर या एक से अधिक उत्तर अभिप्रेत है |
प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार :
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार एसा होगा जो प्राधिकृत अभिकरण द्वारा समय – समय पर विहित किया जाएगा और अभ्यर्थियों को समय के भीतर , ऐसी रीति से , जो आयोग उचित समझे , सूचित किया जाएगा |
प्रश्न पत्र में सम्मिलित विषय एवं अंक भार निम्नानुसार होंगे : –
TEACHER LEVEL FIRST (FOR CLASS 01 TO 05)
- राजस्थान का भौगोलिक , ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान – 90 अंक
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान , शैक्षिक परिदृश्य , निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय – 90 अंक
- विद्यालय विषय
- हिन्दी – 10 अंक
- अंग्रेजी – 10 अंक
- गणित – 10 अंक
- सामान्य विज्ञान – 10 अंक
- सामाजिक अध्ययन – 10 अंक
- शैक्षणिक रीति विज्ञान
- हिन्दी – 08 अंक
- अंग्रेजी – 08 अंक
- गणित – 08 अंक
- सामान्य विज्ञान – 08 अंक
- सामाजिक अध्ययन – 08 अंक
- शैक्षणिक मनोविज्ञान – 20 अंक
- सूचना तकनीकी – 10 अंक
- कुल योग – 300 अंक
टिप्पणी – विद्यालय विषयों की अंतर्वस्तुओं का स्तर माध्यमिक तथा कठिनाई का स्तर उच्च माध्यमिक होगा |
TEACHER LEVEL SECOND ( FOR CLASS 06 TO 08)
- राजस्थान का भौगोलिक , ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान – 70 अंक
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान , शैक्षिक परिदृश्य , निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय – 60 अंक
- संबंधित विद्यालय विषय का ज्ञान – 120 अंक
- शैक्षणिक रीति विज्ञान – 20 अंक
- शैक्षणिक मनोविज्ञान – 20 अंक
- सूचना तकनीकी – 10 अंक
- कुल योग – 300 अंक
टिप्पणी – विद्यालय विषयों की अंतर्वस्तुओं का स्तर उच्च माध्यमिक स्तर का होगा एवं कठिनाई का स्तर स्नातक के स्तर का होगा |
IMPORTANT LINK FOR 3RD GRADE TEACHER 2022
3RD GRADE SYLLABUS | CLICK HERE |
ONLINE TEST | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM | CLICK HERE |
REET ONLINE TEST | CLICK HERE |